नॉन बैंकिंग कंपनी पर मुकदमा दर्ज

Published at :17 Jul 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
नॉन बैंकिंग कंपनी पर मुकदमा दर्ज

डीडीसी के निर्देश पर एफआइआर दर्ज कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत 10 आरोपित किये गये नामजद बक्सर : शहर में अवैध रूप से संचालित रियल इंडिया ग्रुप पर आखिरकार कानून का डंडा चल ही गया. डीडीसी के आदेश पर शनिवार को टाउन थाने में एफआइआर दर्ज करा दी गयी है. इसमें कंपनी के शाखा प्रबंधक […]

विज्ञापन

डीडीसी के निर्देश पर एफआइआर दर्ज

कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत 10 आरोपित किये गये नामजद
बक्सर : शहर में अवैध रूप से संचालित रियल इंडिया ग्रुप पर आखिरकार कानून का डंडा चल ही गया. डीडीसी के आदेश पर शनिवार को टाउन थाने में एफआइआर दर्ज करा दी गयी है. इसमें कंपनी के शाखा प्रबंधक सहित 10 लोगों को आरोपित किया गया है. मामले में रवींद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, सिद्धार्थ शर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रदुमन सिंह, अरविंद त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव व प्रतीक मिश्रा का नाम शामिल है.
गौरतलब है कि शहर के अांबेडकर चौक पर काफी दिनों से रियल इंडिया ग्रुप नामक नॉन बैंकिंग कंपनी संचालित थी. शिकायत के आधार पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार के नेतृत्व में 27 जून को कंपनी के कार्यालय में छापेमारी की गयी थी, तब कंपनी द्वारा बक्सर में कंपनी संचालित करने को लेकर कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया था.
बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी शैशव कुमार को दिया गया. डीएसपी ने जांच पूरी कर डीडीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट के आधार पर डीडीसी ने शुक्रवार को एफआइआर दर्ज करने का निर्देश जारी किया. बताया जाता है कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में कंपनी ने जिले के सभी प्रखंडों में 250 से भी अधिक ऐजेंट बना रखे थे. इनके सहारे लगभग 1500 खाताधारियों ने बैंक में लाखों रुपये जमा करा रखे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन