ऑटो-बाइक की टक्कर में मां की मौत, बेटा व भतीजा जख्मी

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव के समीप मंगलवार को ऑटो व बाइक के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसके बेटा व भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मृतका की पहचान चौसा […]
बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव के समीप मंगलवार को ऑटो व बाइक के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसके बेटा व भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मृतका की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के तुक्कपुरवा गांव निवासी अनवर खां की पत्नी हैदरी खातून के रूप में की गयी है. वहीं, घायलों में हैदरी खातून का बेटा तारिक खां व भतीजा राजा खां शामिल हैं.
हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही, जिससे बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. इसके बाद आवागमन बहाल किया जा सका. जानकारी के अनुसार तुक्कपुरवा गांव निवासी अनवर खां के छोटे भाई फिरोज खां की किडनी खराब है. वह कुछ दिन से बक्सर स्थित मां शिवरात्रि अस्पताल में भरती है. मंगलवार को अनवर की पत्नी हैदरी अपने पुत्र व भतीजा पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




