शराबबंदी के लिए प्रखंडों में हो रहा नुक्कड़ नाटक

Published at :13 Jul 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी के लिए प्रखंडों में हो रहा नुक्कड़ नाटक

प्रखंड के 3 4 दलित टोलों में नाटक के जरिये लोगों को किया गया जागरूक बक्सर : जिले में पूर्ण शराबबंदी को लेकर प्रखंडों में लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है. डीएम रमण कुमार के निर्देश पर जिले के 107 ग्राम पंचायतों तथा बक्सर एवं राजपुर प्रखंड […]

विज्ञापन

प्रखंड के 3 4 दलित टोलों में नाटक के जरिये लोगों को किया गया जागरूक

बक्सर : जिले में पूर्ण शराबबंदी को लेकर प्रखंडों में लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है. डीएम रमण कुमार के निर्देश पर जिले के 107 ग्राम पंचायतों तथा बक्सर एवं राजपुर प्रखंड के 34 दलित टोलों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है. इस बाबत जिला जनसंपर्क एवं सूचना पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पूर्ण शराबबंदी के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए ‘कला कुंज विहार’ एवं ‘प्रहरी कला मंच’ के कालाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जा रहा है. मंगलवार को ‘प्रहरी कला मंच’ के द्वारा चक्की प्रखंड के चक्की व कठार में ‘बुझ गयी चिराग’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक का निर्देशन सुरेंद्र भारती ने किया,
नाटक में लोगों को शराब से होनेवाली सामाजिक, अार्थिक व शारीरिक हानि के बारे में बताया गया. साथ ही लोगों को शराब का सेवन नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक में चिक्कू कुमार, लक्ष्मी प्रियदर्शी, गौरी शंकर, संगीता कुमारी, प्रदीप परदेसी, छोटेलाल व अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन