पैसेंजर ट्रेन की सीट के नीचे से 27 बोतल शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

चौसा स्टेशन पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब की बरामद बक्सर : शराबबंदी के बाद जिला प्रशासन द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने चौसा रेलवे स्टेशन पर मुगलसराय-पटना सवारी गाड़ी में छापेमारी कर 27 बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया. हालांकि छापेमारी की […]
विज्ञापन
चौसा स्टेशन पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब की बरामद
बक्सर : शराबबंदी के बाद जिला प्रशासन द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने चौसा रेलवे स्टेशन पर मुगलसराय-पटना सवारी गाड़ी में छापेमारी कर 27 बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब लेकर जा रहे कारोबारी भाग निकले. बताया जा रहा है कि शराब यूपी से बक्सर लायी जा रही थी.
सूत्रों के अनुसार उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि सवारी गाड़ी से भारी मात्रा अंगरेजी शराब की खेप बक्सर लायी जा रही है. इसी के आधार पर उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में चौसा रेलवे स्टेशन पर सघन छापेमारी की गयी. इस क्रम में मुगलसराय से चल कर पटना तक जानेवाली पैसेंजर ट्रेन में सघन तलाशी ली गयी. इस दौरान ट्रेन की एक बोगी में सीट के नीचे बैग में भर कर रखे गये 27 बोतल शराब बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




