करेंट से किसान की मौत, रोड जाम

Published at :27 Jun 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट से किसान की मौत, रोड जाम

सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के पिपराढ़ में घटना एनएच-30 पर करीब तीन घंटे ठप रहा आवागमन, लगी वाहनों की कतार गुस्साये लोगों ने विद्युत कंपनी के खिलाफ की नारेबजी बक्सर/नावानगर : सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार को करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक की […]

विज्ञापन

सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के पिपराढ़ में घटना

एनएच-30 पर करीब तीन घंटे ठप रहा आवागमन, लगी वाहनों की कतार
गुस्साये लोगों ने विद्युत कंपनी के खिलाफ की नारेबजी
बक्सर/नावानगर : सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार को करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पिपराढ़ गांव निवासी दीनानाथ महतो के रूप में की गयी. इसकी सूचना मिलते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोग सड़क पर उतर गये. गुस्साये लोगों ने गांव के समीप शव रख कर आरा-मोहनियां हाइवे को जाम कर दिया. इस दौरान विद्युत कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. इससे आरा-मोहनियां हाइवे पर करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा,
नौकरी व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. लोग विद्युत कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. उनका कहना था कि विद्युत कंपनी के अफसरों की लापरवाही के कारण दीनानाथ महतो की जान चली गयी. कहना था कि पिछले तीन दिनों से मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ था. कम्पनी को बार-बार सूचना देने के बावजूद तार को दुरुस्त नहीं किया जा सका. इसका नतीजा हुआ कि दीनानाथ महतो तार की चपेट में आ गया. मौत व जाम की सूचना मिलने पर विद्युत कम्पनी के सहायक अभियंता व सोनवर्षा ओपी इंचार्ज सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और समझा कर लोगों के गुस्से को शांत कराया. इस दौरान सहायक अभियंता द्वारा मुआवजा के रूप में चार लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद आवागमन बहाल किया जा सका. इस दौरान प्रखंड कार्यालय द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को तीन हजार व पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की राशि दी गयी.
बस पकड़ने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा
पिपराढ़ गांव निवासी दीनानाथ महतो रविवार को बस पकड़ने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में बीच सड़क पर झूल रहे ग्यारह हजार वोल्ट वाले तार की चपेट में आ गये. ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन रोज से ग्यारह हजार वोल्ट का तार लटका हुआ था. इसको लेकर कंपनी को कई बार सूचना भी दी गयी थी. इस बीच रविवार की सुबह दीनानाथ महतो गांव से निकल कर एनएच 30 पर बस पकड़ने के लिए जा रहे थे. इस क्रम में उनकी गर्दन तार में फंस गयी और उनकी जान चली गयी.
इस सम्बंध मे जेइ बिजली शिव शंकर सिह ने बताया कि कंपनी द्वारा उस लाइन को डेड कर दिया गया था, लेकिन किसी ने टोका फंसा कर लाइन चालू कर दिया. इससे उस तार में करेंट प्रवाहित होने लगा था. इस मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन