रेलवे फाटक तोड़ घुसा ट्रैक्टर, अफरा-तफरी

Published at :15 Jun 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे फाटक तोड़ घुसा ट्रैक्टर, अफरा-तफरी

बक्सर. इटाढ़ी रेलवे क्राॅसिंग पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब क्राॅसिंग को तोड़ते हुए एक अनियंत्रित ट्रैक्टर निकल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गया. इस घटना से लगभग एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान अप और डाउन में जानेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें खड़ी रहीं. वहीं, […]

विज्ञापन

बक्सर. इटाढ़ी रेलवे क्राॅसिंग पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब क्राॅसिंग को तोड़ते हुए एक अनियंत्रित ट्रैक्टर निकल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गया. इस घटना से लगभग एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान अप और डाउन में जानेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें खड़ी रहीं.

वहीं, क्रॉसिंग तोड़ने के बाद भागने के क्रम में ट्रैक्टर का पिछला भाग गुमटी में फंस गया, जिसके बाद वहां तैनात आरपीएफ के जवानों ने चालक को पकड़ लिया व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इस दौरान घंटे भर के लिए गुमटी पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्यवंश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर (बीआर 44 बी 1518) लेकर जा रहे चालक निरंजन यादव ने बंद फाटक को तोड़ते हुए रेलवे स्टेशन की ओर भागने का प्रयास किया.

लेकिन, ट्रैक्टर का पिछला भाग गेट के एक हिस्से में फंस गया, जिसके बाद रेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस हादसे से बीए पार्ट वन की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

पीसी कॉलेज में परीक्षा केंद्र होने के कारण मंगलवार को सैकड़ों परीक्षार्थी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाये.
एक घंटा तक बाधित रहा रेल परिचालन, खड़ी रहीं कई ट्रेनें
वाहन सहित चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन