प्राचार्य से रंगदारी मांगने के मामले में दो से हुई पूछताछ

बक्सर : डीएवी के प्राचार्य अनिल सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ की. जिस व्यक्ति के नाम से पत्र भेज कर रंगदारी मांगी गयी है. इसके पहले भी इसी नाम से रंगदारी की मांग की गयी थी. इस मामले को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने गंभीरता […]
बक्सर : डीएवी के प्राचार्य अनिल सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ की. जिस व्यक्ति के नाम से पत्र भेज कर रंगदारी मांगी गयी है. इसके पहले भी इसी नाम से रंगदारी की मांग की गयी थी. इस मामले को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए दो लोगों से पूछताछ भी की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश में फसाने का प्रतीत हो रहा है.
फिलहाल मामले की जांच के लिए नगर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस पत्र भेजे जानेवाले व्यक्ति की भी तलाश में जुट गयी है. वहीं, पहले के भेजे गये पत्र और दूसरे पत्र की भी लिखावट की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि एक ही व्यक्ति द्वारा तो कार्य नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




