सिलिंडर में लगी आग बड़ा हादसा टला गया

Published at :10 Jun 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर में लगी आग बड़ा हादसा टला गया

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मठिया मुहल्ला वार्ड नंबर 15 स्थित एक घर में सिलिंडर में अचानक आग लग गया, जिससे करीब 25 से 30 हजार की अचल संपत्ति बरबाद हुई है. समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना गुरुवार की सुबह करीब […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मठिया मुहल्ला वार्ड नंबर 15 स्थित एक घर में सिलिंडर में अचानक आग लग गया, जिससे करीब 25 से 30 हजार की अचल संपत्ति बरबाद हुई है. समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है. बताया जाता है कि मुहल्ले के राम अवध कुमार के घर में खाना बनाने के दरम्यान अचानक सिलिंडर में आग पकड़ लिया.

आग ज्यों ही लगी महिलाएं शोर मचाना शुरू कर दीं. तब तक घर और मुहल्ले के लोग आग को बुझाने के लिए पहुंच गये. हालांकि इतने समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और इसकी चपेट में आकर करीब 25 से 30 हजार की अचल संपत्ति राख हो गयी. लोग तत्परता से सिलिंडर पर बालू और पानी डाल कर आग को बुझा दिये. मौके पर सहयोग में वार्ड पार्षद श्री राम यादव समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन