ट्रेन से कट कर जीआरपी के जमादार की मौत

बक्सर/जमशेदपुर : राजखरसावां स्टेशन के पास डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह राजखरसावां जीआरपी के जमादार उपेंद्र कुमार दुबे की मालगाड़ी से कट कर मौत हो गयी. पोल संख्या 291/16 व 14 के बीच डाउन मेन लाइन संख्या सात पर उनकी लाश मिली. जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार मंगलवार की सुबह स्टेशन परिसर में पानी […]
बक्सर/जमशेदपुर : राजखरसावां स्टेशन के पास डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह राजखरसावां जीआरपी के जमादार उपेंद्र कुमार दुबे की मालगाड़ी से कट कर मौत हो गयी. पोल संख्या 291/16 व 14 के बीच डाउन मेन लाइन संख्या सात पर उनकी लाश मिली. जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार मंगलवार की सुबह स्टेशन परिसर में पानी पीने के बाद ड्यूटी पर निकले थे. उपेंद्र कुमार का सिर व एक हाथ शरीर से अलग हो गया था.
सूचना पाकर राजखरसावां जीआरपी प्रभारी डीडी मांझी, जीआरपी के चांडिल प्रभारी सिपाही राम, चक्रधरपुर के सब इंस्पेक्टर नारायण पांडे, सीनी प्रभारी उमेश पासवान, राजखरसावां के स्टेशन प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंचे. जीआरपी प्रभारी डीडी मांझी ने बताया कि दुबे चक्रधरपुर में पदास्थापित थे. जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दुबे का पार्थिव शरीर जमशेदपुर के जीआरपी पुलिस लाइन ले जाया जायेगा.
वहां उन्हें सलामी दी जायेगी. इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव बक्सर जिला के दुबैली ले जाया जायेगा. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनकी पत्नी इंदू देवी और तीन पुत्र लख्खी दुबे, टाइगर दुबे व विक्की दुबे दुबैली में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




