शहर को सुंदर बनाने की कवायद शुरू, बनेंगे शौचालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व अधिकािरयों की हुई बैठक पंचवर्षीय पर्यटन रोड मैप पर हुई चर्चा 15 अगस्त तक किये जायेंगे शौचालयों के निर्माण बक्सर : जिले के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की एक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में की गयी, जिसमें बक्सर के विकास कैसे हो इसकी विस्तृत चर्चा जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी रमण कुमार के नेतृत्व […]
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों व अधिकािरयों की हुई बैठक
पंचवर्षीय पर्यटन रोड मैप पर हुई चर्चा
15 अगस्त तक किये जायेंगे शौचालयों के निर्माण
बक्सर : जिले के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की एक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में की गयी, जिसमें बक्सर के विकास कैसे हो इसकी विस्तृत चर्चा जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी रमण कुमार के नेतृत्व में किया गया. जिसमें मुख्य एजेंडा पर्यटन के रोड मैप, रामायण सर्किट, मद्य निषेध, सरकार के सात निश्चय, राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं, नमामी गंगे योजना, स्वच्छता मिशन, आधार पंजीयन को कॉमन डाटावेस से जोड़ने, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य बिंदुओं पर जनप्रतिनिधियों के सुझाव व राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगणों से लिया गया.
पंचवर्षीय पर्यटन रोड मैप के तहत कई स्थलों व क्षेत्रों को विकसित करने की बात कही गयी. पर्यटन रोड मैप के तहत चरित्रवन स्थित ताड़का वध स्थल, चौसा युद्ध स्थल, पंचकोसी पथ, डुमरांव शहीद स्थल, गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण, नौका विहार, दियरांचल को सफारी के रूप में विकसित करना,
नहर से बस स्टैंड को जलाशय के रूप में ग्रीन पथ कॉरीडोर, 11 नंबर लख में नौका विहार समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. रामायण सर्किट के तहत जिला पदाधिकारी ने अतिक्रमण मुक्त बक्सर बनाने,पर्यटन के विकास में अतिक्रमण को बड़ा अवरूद्ध माना है. तथा शहर में पर्यटन को ध्यान में रख कर ट्रैफिक व्यवस्था करने के सुझाव दिये. जिलाधिकारी ने पूर्ण शराबबंदी के लिए राजनीतिक लोगों को पहल करने की बात कही. सरकार के सात निश्चय के तहत हर घर में बिजली का सर्वेक्षण 25 जून से 2 अक्तूबर तक होगा.
नमामी गंगे के तहत जिले को 68 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जिसके तहत प्रथम चरण में 5 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं. इस राशि से बेहतर शवदाह गृह, नगर के 24 घाटों के निर्माण में लाइटिंग की व्यवस्था और घाटों पर एप्रोच रोड के निर्माण में इस राशि को खर्च किया जायेगा जिसके लिए एनबीसीसी एजेंसी को नियुक्त किया गया है. साथ ही गंगा किनारे बसे 17 पंचायतों को खुले में शौच मुक्त किया जायेगा इसके लिए 37 हजार घरों में शौचालय का निर्माण कराया जायेगा जिसके लिए 5.5 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुका है.शौचालय निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर कराते हुए 15 अगस्त तक करा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




