धैर्य व विद्वता के प्रतीक थे राजेंद्र बाबू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता राजेंद्र चौबे की पुण्यतिथि मनायी गयी बक्सर, कोर्ट : बक्सर व्यवहार न्यायालय में दीवानी मामलों के विख्यात अधिवक्ता राजेंद्र चौबे की पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन पुस्तकालय भवन में किया गया, जहां अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला जज प्रदीप […]
विज्ञापन
बक्सर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता राजेंद्र चौबे की पुण्यतिथि मनायी गयी
बक्सर, कोर्ट : बक्सर व्यवहार न्यायालय में दीवानी मामलों के विख्यात अधिवक्ता राजेंद्र चौबे की पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन पुस्तकालय भवन में किया गया, जहां अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला जज प्रदीप कुमार मल्लिक ने कहा कि राजेंद्र बाबू की जीवनी से अधिवक्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. वहीं, वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र बाबू अपने पूरे कार्यकाल के दौरान वकालत के क्षेत्र में एक से बढ़ कर एक ख्याति अर्जित किये.
उनकी शैली लाजवाब थी तथा हर परिस्थिति में वे धैर्यवान एवं सहनशील बने रहते थे. कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता साधना पांडेय ने किया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विजय नारायण मिश्रा, महासचिव गणेश ठाकुर, अधिवक्ता बबन ओझा, देव कृष्ण चौबे, कंचन कुमारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




