अब तक नहीं मिला अस्पताल से गायब बच्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर उतरे परिजन आंदोलन तेज बक्सर : गुरुवार को सदर अस्पताल के कैंपस से एक महिला द्वारा एक दिन के नवजात शिशु के अपहरण संबंधित मामले के विरोध में सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक तथा अस्पताल प्रबंधक को अस्पताल में व्याप्त अनियमितता के आरोप में बरखास्त करने के लिए नगर में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन […]
विज्ञापन
सड़क पर उतरे परिजन आंदोलन तेज
बक्सर : गुरुवार को सदर अस्पताल के कैंपस से एक महिला द्वारा एक दिन के नवजात शिशु के अपहरण संबंधित मामले के विरोध में सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक तथा अस्पताल प्रबंधक को अस्पताल में व्याप्त अनियमितता के आरोप में बरखास्त करने के लिए नगर में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया. सभाओं में वक्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन व प्रशासन की निंदा करते हुए इस मामले में लीपापोती का आरोप लगा कर बक्सर की आवाज ने नगर में चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन की शुरुआत की है. जब तक बच्चा नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
नुक्कड़ सभा नगर के क्रमश: शहीद भगत सिंह पार्क, रामरेखा घाट तथा श्मशान मोड़ पर आयोजित हुए. नुक्कड़ सभा को बक्सर की आवाज के राम नारायण, इंद्रजीत चौबे, रामाशंकर कुशवाहा, अजय कुशवाहा, राहुल कुमार सिंह, रिंकू यादव, मुकेश कुमार खरवार ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




