दुर्घटना में इंटर के छात्र की मौत, दूसरा जख्मी

Published at :16 May 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में इंटर के छात्र की मौत, दूसरा जख्मी

बाइक से दोनों युवक जा रहे थे बलिया नरही के पास बाइक के अनियंत्रित होने से घटी घटना डुमरांव : शनिवार की देर शाम नगर पर्षद क्षेत्र के जवाहर मंदिर रोड निवासी मोहम्मद असगर के 16 वर्षीय पुत्र अनवर की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक सेराज बुरी तरह से जख्मी हो […]

विज्ञापन

बाइक से दोनों युवक जा रहे थे बलिया

नरही के पास बाइक के अनियंत्रित होने से घटी घटना
डुमरांव : शनिवार की देर शाम नगर पर्षद क्षेत्र के जवाहर मंदिर रोड निवासी मोहम्मद असगर के 16 वर्षीय पुत्र अनवर की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक सेराज बुरी तरह से जख्मी हो गया. इसका इलाज बनारस में चल रहा है़ मृतक 12वीं कक्षा का छात्र बताया जाता है़ दोनों युवक दोस्त थे और अपने बाइक से यूपी के बलिया में रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे़
बताया जाता है कि युवक बाइक को तेज रफ्तार में चल रहा था कि इसी दौरान नरही के समीप बाइक असंतुलित होकर पलट गयी और मौके पर ही छात्र की मौत हो गयी व दूसरा जख्मी होकर बेहोश हो गया़ राहगीरों की मदद से जख्मी को होश आया तो अपने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी़ सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के बीच कोहराम मच गया़ दोनों युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल युवकों को बनारस के बीएचयू ले गये़ जहां डॉक्टरों ने छात्र अनवर को मृत घोषित कर दिया़
सबों ने कहा, हेलमेट जरूरी
रविवार की दोपहर जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा मुहल्ले में मातम छा गया़ परिजन शव देखते ही रोने-चीखने लगे़ मुहल्ले के लोगों को भी आंसू छलक आये़ सबों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया़ जनाजा उठते ही माहौल गमगीन हो गया़ मुहल्ले के लोगों की मानें तो युवक हेलमेट पहना रहता तो जान बच सकती थी़ सिर में गंभीर चोट आने से ही युवक की मौत हो गयी़
होनहार था अनवर
फल कारोबारी के पुत्र
नवर पढ़ाई में अव्वल रहता था़ वर्ष 2015 में मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास किया और इंटर कॉलेज में विज्ञान से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था़ मृतक के बड़ा भाई मो़ गुड्डू इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन