वाहनों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

घटना चौसा चांदी मोड़ के पास घटी, एक ही बाइक पर तीन थे सवार चौसा : चौसा-बक्सर मुख्यमार्ग पर मुफस्सिल थाने के चौसा चांदी मोड़ के पास शनिवार की दोपहर बक्सर से कोचस की ओर जा रही एक बाइक की सीधी टक्कर एक स्कूली वैन से हो गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग बुरी […]
विज्ञापन
घटना चौसा चांदी मोड़ के पास घटी, एक ही बाइक पर तीन थे सवार
चौसा : चौसा-बक्सर मुख्यमार्ग पर मुफस्सिल थाने के चौसा चांदी मोड़ के पास शनिवार की दोपहर बक्सर से कोचस की ओर जा रही एक बाइक की सीधी टक्कर एक स्कूली वैन से हो गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये.
रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के पद्मश्री डेरा गांव के गिरीश नारायण तिवारी (45), गोपाल तिवारी (50) और लकडी गांव के रंग बहादुर पांडेय (65) बाइक से अपने गांव जा रहे थे, तभी चौसा चांदी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कूली वैन से बाइक टकरा गयी.
स्थानीय ग्रामीणों ने निजी साधन से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां गिरीश नारायण तिवारी की मौत हो गयी, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




