वैशाखी शिवरात्रि पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

गंगा नदी पर पीपा पुल बन जाने से हजारों की संख्या में बलिया से भी आये श्रद्धालु ब्रह्मपुर : शाहाबाद के प्रसिद्ध बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर में वैशाखी शिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की. पौराणिक मान्यता के अनुसार वैशाखी शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव […]
विज्ञापन
गंगा नदी पर पीपा पुल बन जाने से हजारों की संख्या में बलिया से भी आये श्रद्धालु
ब्रह्मपुर : शाहाबाद के प्रसिद्ध बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर में वैशाखी शिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की. पौराणिक मान्यता के अनुसार वैशाखी शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव का विवाह राजा हिमालय की पुत्री से हुआ था. इसलिए यह शिवरात्रि भी महा फलदायी माना जाता है.
मंदिर में पूजा करने को लेकर सुबह चार बजे से ही दूर-दूर से आये श्रद्धालुओं ने लाइन लगा दिया था. सबसे महत्वपूर्ण बात इस साल यह रही कि नैनीजोर में बिहार घाट पर पीपा पुल बन जाने से ब्रह्मपुर की दूरी बहुत कम हो गयी है, जिससे बलिया के लोगों से ब्रह्मपुर नैनीजोर पथ पटा रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ से सड़क पर जाम लग गया था.
ब्रह्मपुर चौरस्ता से कोई भी वाहन को ब्रह्मपुर रोड में जाना मुश्किल था. लोग घंटों जाम में फंसे रहे. कड़कड़ाती धूप में लोग पसीने से तर-बतर हो रहे. बाद में थाना प्रभारी डीएन सिंह दलबल के साथ पहुंचे और जाम में फंसी गाड़ियों को धीरे-धीरे कर आगे निकाला. वहीं, ब्रह्मपुर मंदिर में मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को जल चढ़ाने में काफी परेशानी हुई.
ब्रह्मपुर मेले में जम कर हुई खरीदारी
वैशाखी शिवरात्रि के अवसर पर लगे मेले में दूर-दूर आये श्रद्धालुओं ने जम कर खरीदारी की़ बाजार महिलाओं के सामान से पटा था़ वहीं, अपने परिजनों के साथ पूजा करने के पहुंचे छोटे-छोटे बच्चे ने झूला, चरखी आदि खेलों के आनंद के साथ-साथ जम कर जलेबी, गुड़ की मिठाई, चाट व गोलगप्पे का मजा लिया. वहीं, बिक्री से दुकानदार भी काफी खुश थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




