तोरण शहीद का धूमधाम से मना सालाना उर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

चादरपोशी को लेकर उमड़ी जायरीनों की भीड़ बक्सर : शहर के बगल स्थित बड़की सारिमपुर में तोरण शहीद दादा का सालाना उर्स बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर हजारों की संख्या में जायरीनों ने बड़े ही अदब के साथ दादा के मजार पर चादरपोशी की व गुलपोशी कर समाज तथा मुल्क में […]
विज्ञापन
चादरपोशी को लेकर उमड़ी जायरीनों की भीड़
बक्सर : शहर के बगल स्थित बड़की सारिमपुर में तोरण शहीद दादा का सालाना उर्स बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर हजारों की संख्या में जायरीनों ने बड़े ही अदब के साथ दादा के मजार पर चादरपोशी की व गुलपोशी कर समाज तथा मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी. गुलाम-ए-मुस्तफा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित उर्स मुबारक के मौके पर अपराह्न 5 बजे से देर रात तक चादरपोशी व गुलपोशी का दौर चलता रहा.
इसमें गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सभी वर्गों के श्रद्धालुओं ने दादा के मजार पर मत्था टेक दुआ मांगी. इस मुबारक मौके पर भव्य जलसा का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इसमें आये उलेमा द्वारा तकरीर का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और जायरीन भारी संख्या में तकरीर सुने. उर्स मुबारक की देखरेख में इंतजामिया कमेटी के सदर इबरार खां, औरंगजेब खां, शकील खां, गुड्डू आजाद, सब्बन खां राही, डब्लू, पिंटू आदि का खास योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




