छात्रवृत्ति लाने गयी नौवीं की छात्रा अगवा

Published at :26 Apr 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति लाने गयी नौवीं की छात्रा अगवा

धनसोई : अपने घर से स्कूल में छात्रवृत्ति लेने गयी नाबालिग किशोरी के गायब व अगवा होने का मामला दर्ज कराया गया है. गांधी स्मारक उच्च विद्यालय धनसोई में अध्ययनरत 9वीं की छात्रा चार-पांच दिनों पूर्व घर से अपने मां से यह कह कर निकली की स्कूल में छात्रवृत्ति का वितरण हो रहा है और […]

विज्ञापन

धनसोई : अपने घर से स्कूल में छात्रवृत्ति लेने गयी नाबालिग किशोरी के गायब व अगवा होने का मामला दर्ज कराया गया है. गांधी स्मारक उच्च विद्यालय धनसोई में अध्ययनरत 9वीं की छात्रा चार-पांच दिनों पूर्व घर से अपने मां से यह कह कर निकली की स्कूल में छात्रवृत्ति का वितरण हो रहा है और मैं पैसे लेकर जल्दी घर वापस आ जाऊंगी. पर देर रात तक वह घर नहीं पहुंची. घरवालों ने खोजबीन शुरू की,

तो पता चला कि अमरपुर गांव के ही राजेश्वर ओझा के पुत्र विशाल ओझा नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया है. हालांकि अभी भी घरवाले दोनों की खोजबीन में लगे हुए हैं. वहीं, सूत्रों के अनुसार तो मामले को बढ़ता देख कर आरोपित लड़के के परिजन घर में ताला बंद कर गांव से फरार हो चुके हैं. वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि लड़के के घरवाले बदमाश किस्म के हैं, जिससे पूरा गांव परेशान रहता है़ लड़की के पिता द्वारा धनसोई थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन