नावानगर में महिला से 65 हजार की लूट, प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

लूट के बाद बाइक सवार भागने में सफल बैंक से ही पीछा कर रहे थे लुटेरे डुमरांव : नावानगर थाना क्षेत्र अमीरपुर मार्ग पर एक महिला से बाइक सवार लुटेरों ने 65 हजार रुपये लूट लिये. इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया हैै. महिला अमीरपुर गांव निवासी कलावती देवी बतायी जाती है़ घटना […]
विज्ञापन
लूट के बाद बाइक सवार भागने में सफल
बैंक से ही पीछा कर रहे थे लुटेरे
डुमरांव : नावानगर थाना क्षेत्र अमीरपुर मार्ग पर एक महिला से बाइक सवार लुटेरों ने 65 हजार रुपये लूट लिये. इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया हैै. महिला अमीरपुर गांव निवासी कलावती देवी बतायी जाती है़ घटना के बाद बाइक सवार भाग निकलने में सफल हो गये. बताया जाता है कि महिला नावानगर के पंजाब नेशनल बैंक से पैसों की निकासी कर निकली थी और मंडी में खरीदारी करने के बाद शाम छह बजे के करीब अपने घर लौट रही थी़
इसी दौरान अमीरपुर गांव के समीप सुनसान जगह पर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने महिला के हाथ से झोला छीनकर फरार हो गये. घटना के बाद पीडि़ता रोते-रोते बिलखते नावानगर थाने में पहुंची और इसकी जानकारी पुलिस को दी़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अपराधियों की टोह में जुट गयी है़ थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दिष्टया लुटेरे बैंक से ही महिला का पीछा कर रहे थे और रास्ते में घटना को अंजाम दिये. घटना को लेकर पुलिस लुटेरों की खोजबीन में पुलिस जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




