पोलियो की पुनरावृत्ति रोकेगी बाइ वेलेंट खुराक : डॉ राजेंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. पोलियोरोधी खुराक बाइ वेलेंट की जिले में हुई शुरुआत बक्सर : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी धरती को पोलियोमुक्त करने का अभियान जारी है. इस अभियान के तहत जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को बाइ वेलेंट पोलियो खुराक की शुरुआत सिविल सर्जन द्वारा दवा पिला कर की गयी. इस मौके पर सिविल सर्जन ब्रज […]
विज्ञापन
पहल. पोलियोरोधी खुराक बाइ वेलेंट की जिले में हुई शुरुआत
बक्सर : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी धरती को पोलियोमुक्त करने का अभियान जारी है. इस अभियान के तहत जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को बाइ वेलेंट पोलियो खुराक की शुरुआत सिविल सर्जन द्वारा दवा पिला कर की गयी. इस मौके पर सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना से आमजनों को काफी फायदा हुआ है. इससे पोलियो पर काबू पाया जा सका है. अब पोलियो के शिकार बच्चे नहीं मिल रहे हैं.
धरती को पोलियो मुक्त बनाने के लिए ट्राइ वेलेंट खुराक की जगह बाइ वेलेंट खुराक बच्चों को दी जायेगी.गौरतलब हो कि विगत कई वर्षों से धरती को पोलियोमुक्त बनाने के लिए अभियान जारी है. इस अभियान के तहत धरती के देशों द्वारा पोलियो पर काबू पाया जा सका है. पोलियो की पुनरावृत्ति न हो सके और पूरी धरती पोलियोमुक्त सदैव के लिए हो सके. इसके लिए जिले में 25 अप्रैल दिन सोमवार से शुरुआत कर दिया गया है. अब टेट्रा वेलेंट की जगह बाइ वेलेंट पोलियोरोधी खुराक दी जायेगी. डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि धरती को पोलियोमुक्त बनाया जा चुका है.
अब पोलियो की पुनरावृत्ति न हो जाये इसके लिए पोलियो के बाइ वेलेंट खुराक की शुरुआत 25 अप्रैल से की गयी है. यह कार्यक्रम भारत समेत 129 देशों में शुरू की गयी है. इस मौके पर डीआइओ डॉ मंजूल कुमार, डॉ अनिल सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक केएन गुप्ता, यूनिसेफ शगुफ्ता जमील, सदर अस्पताल प्रबंधक चंद्रशेखर आजाद, स्टेनो इंद्रदेव प्रसाद, अस्पताल कर्मी रंजीत कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




