भीषण अगलगी से घंटों जाम रहा स्टेट हाइवे

डुमरांव : रविवार की दोपहर स्टेट हाइवे स्थित डुमरांव-बिक्रमगंज पथ के किनारे सोलह बीघे में खड़ी गेहूं की डंठल जलने से आग बेकाबू होकर दर्जनों पेड़ों को अपने आगोश में ले लिया़ सड़क किनारे लगे पेड़ों से आग की लौ निकलने से करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल […]
डुमरांव : रविवार की दोपहर स्टेट हाइवे स्थित डुमरांव-बिक्रमगंज पथ के किनारे सोलह बीघे में खड़ी गेहूं की डंठल जलने से आग बेकाबू होकर दर्जनों पेड़ों को अपने आगोश में ले लिया़ सड़क किनारे लगे पेड़ों से आग की लौ निकलने से करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा़ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलायी.
टीम ने पहुंचते ही घंटों आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन पछुआं हवा के कारण दस्ता का प्रयास नाकाम रहा़ अगलगी में डब्लू राय, गुड्डु राय व छोटे राय को भारी छति हुई है़ अगलगी में सड़क किनारे जामुन के पांच पेड़ों सहित महुआ व आम के पेड़ों का नुकसान हुआ है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




