आग की चपेट में आने से बाइक जली, युवक जख्मी

Published at :25 Apr 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से बाइक जली, युवक जख्मी

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के ईटवा देवढ़ीया मुख्य पथ स्थित देवढ़िया के बधार में शनिवार की दोपहर किसी किसान द्वारा गेहूं के डंठल को जलाने के लिए खेत में आग लगायी गयी थी. दोपहर में तेज हवा के कारण आग की लपटों ने आस-पास के खाली पड़े खेेतों में भी पकड़ लिया. जिसके बाद बगल […]

विज्ञापन

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के ईटवा देवढ़ीया मुख्य पथ स्थित देवढ़िया के बधार में शनिवार की दोपहर किसी किसान द्वारा गेहूं के डंठल को जलाने के लिए खेत में आग लगायी गयी थी. दोपहर में तेज हवा के कारण आग की लपटों ने आस-पास के खाली पड़े खेेतों में भी पकड़ लिया. जिसके बाद बगल में ही देवढ़िया गांव के किसान सरोज रावत और लंगटु राय के खलिहान में पशुओं के चारा के लिए पुआल का ढेर लगाया गया था,

जो जल कर राख हो गया़ अभी आग की लपटे कम नहीं हुई थी कि इसी बीच संध्या समय तियरा से अपने घर वापस लौट रहे हंकारपुर गांव का रहनेवाला 25 वर्षीय युवक संजय सिंह बाइक से घर आ रहा था. जैसे ही बाइक रोड के बीच से होकर गुजर रही थी, उसी क्षण आग की लौ से बाइक की तेल टंकी में आग लग गयी. आग जैसे ही लगी युवक बाइक से उतर कर भाग खड़ा हुआ. जब तक वह सोचता तब तक वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया और बाइक धू-धू कर जल गयी.

जख्मी युवक को किसी स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराया गया़ इस संबंध में देवढ़िया के ग्रामीण दयानंद मौर्य ने बताया कि इस समय हवा तेज है और पर्यावरण के दृष्टिकोण से किसान आग न लगाये, ताकि किसी दूसरे का नुकसान न हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन