दुकान में सेंधमारी करते चोर गिरफ्तार

Published at :21 Apr 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में सेंधमारी करते चोर गिरफ्तार

दुर्गा मोबाइल दुकान में चोरी का कर रहा था प्रयास बक्सर : ज्योति चौक पर दुर्गा मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने के प्रयास में एक चोर को दुकानदार ने ही दबोच लिया. पकड़ा गया चोर धोबी घाट के गली नंबर छह का प्रमोद सिंह है, जिसे लोगों ने मारपीट कर पुलिस को सौंप […]

विज्ञापन

दुर्गा मोबाइल दुकान में चोरी का कर रहा था प्रयास

बक्सर : ज्योति चौक पर दुर्गा मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने के प्रयास में एक चोर को दुकानदार ने ही दबोच लिया. पकड़ा गया चोर धोबी घाट के गली नंबर छह का प्रमोद सिंह है, जिसे लोगों ने मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार दुकानदार अमित कुमार कहीं भोज में गये थे और देर रात जब घर लौट रहे थे,
तभी उन्होंने दुकान में ही शटर खोल कर रात गुजारने की सोची. इसी बीच दुकान के पीछे से आवाज आने पर जाकर देखा, तो प्रमोद सिंह दुकान के अंदर हथौड़ी-छेनी लेकर दुकान काट रहा था. साहस दिखाते हुए दुकानदार ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिसमें चोर ने उस पर हमला कर दिया और घायल कर दिया.
बावजूद इसके दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी और हो हल्ला करके उसने लोगों को जुटा लिया, जिसके बाद चोर को लोगों ने जम कर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में एक मामला भी दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन