गाजियाबाद में फांसी लगा कर बक्सर के ऋषभ ने दे दी जान

Published at :20 Apr 2016 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
गाजियाबाद में फांसी लगा कर बक्सर के ऋषभ ने दे दी जान

सीए की पढ़ाई करने गया था गाजियाबाद बक्सर : बक्सर जिले का रहने वाला 22 वर्षीय ऋषभ कुमार ने इश्क के चक्कर में अपनी जीवन लीला फांसी लगा कर समाप्त कर ली. इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ऋषभ अपने किसी महिला मित्र के साथ […]

विज्ञापन

सीए की पढ़ाई करने गया था गाजियाबाद

बक्सर : बक्सर जिले का रहने वाला 22 वर्षीय ऋषभ कुमार ने इश्क के चक्कर में अपनी जीवन लीला फांसी लगा कर समाप्त कर ली. इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ऋषभ अपने किसी महिला मित्र के साथ बातचीत किया और उसके बाद ही पंखे से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में ऋषभ के मित्रों ने अमेरिका में रह रहे उसके भाई को सूचना दी और उसके बाद पुलिस उसके घर आयी.
सीए की पढ़ाई करने वाला बक्सर का ऋषभ गाजियाबाद के ज्ञानखंड स्थित एक मकान में रहता था. बाद में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में बक्सर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है. डीएसपी मुख्यालय मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में बक्सर पुलिस को जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन