गन फैक्टरी का खुलासा हथियार कारोबारी धराया

बक्सर/ आरा : भोजपुर पुलिस और बक्सर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर शाहपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव से मिनी गन फैक्टरी के उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और निर्मित हथियार तथा एके-47 के 14 कारतूस बरामद किया है. मौके से कारोबारी राजेंद्र शर्मा को भी […]
बक्सर/ आरा : भोजपुर पुलिस और बक्सर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर शाहपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव से मिनी गन फैक्टरी के उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और निर्मित हथियार तथा एके-47 के 14 कारतूस बरामद किया है. मौके से कारोबारी राजेंद्र शर्मा को भी पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ कर इस गोरखधंधे में शामिल कारोबारियों की खोज के लिए छापेमारी कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार बक्सर पुलिस ने हथियार के साथ वकील शर्मा एवं सलीम खान नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया . उसकी निशानदेही पर इन हथियारों को भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के भेड़िया गांव से मिलने के बाद बक्सर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने आरा एसपी से संपर्क किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




