शराबबंदी. अिभयान की सफलता के लिए पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया कदम, ली शपथ

Published at :05 Apr 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी. अिभयान की सफलता के लिए पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया कदम, ली शपथ

आजीवन शराब का नहीं करेंगे सेवन न शराब पीयेंगे न किसी को पीने देंगे बक्सर/सिमरी : नगर थाना समेत औद्योगिक व मुफस्सिल थाने के पुलिस कर्मियों ने सरकार के संकल्प के साथ शराब न पीने की शपथ ली. नगर थाने में थानाध्यक्ष राघव दयाल ने स्वयं व पुलिसकर्मियों को भी शराब न पीने की शपथ […]

विज्ञापन

आजीवन शराब का नहीं करेंगे सेवन

न शराब पीयेंगे न किसी को पीने देंगे
बक्सर/सिमरी : नगर थाना समेत औद्योगिक व मुफस्सिल थाने के पुलिस कर्मियों ने सरकार के संकल्प के साथ शराब न पीने की शपथ ली. नगर थाने में थानाध्यक्ष राघव दयाल ने स्वयं व पुलिसकर्मियों को भी शराब न पीने की शपथ दिलायी. मौके पर थानाध्यक्ष के अतिरिक्त सभी अवर निरीक्षक, एएसआइ और पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
वहीं, औद्योगिक थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी. सिमरी प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार थाने के सभी कर्मियों व चौकीदारों ने शराब न पीने की शपथ ली. थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि शराब सेवन से शरीर व परिवार दोनों का क्षय होता है. इसकी सूचना वीरेंद्र कुमार ने दी है़
इटाढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा आदेशित शराबबंदी को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी थानों से जुड़े पुलिसकर्मी व अधिकारियों ने शराब न पीने की शपथ ली. साथ ही लोगों में शराब से होनेवाले नुकसान से अवगत कराते हुए जागरूकता पैदा करने की बात कही गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी को लेकर कोई भी कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी, तो की जायेगी.
शराब कई बीमारियों की जड़ : राजपुर. राज्य सरकार द्वारा राज्य भर में एक अप्रैल से शराबबंदी की घोषणा के बाद जहां आमजनों के बीच काफी खुशी की लहर है. वहीं, इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने में लगे प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस महकमे के लोग भी काफी उत्साह के साथ कदम बढ़ा रहे हैं.
इसी आलोक में राजपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में राजपुर पुलिस के सहायक निरीक्षकों सहित सैफ के जवान, बिहार पुलिस बल के जवान और गांवों में तैनात चौकीदारों ने सोमवार को संकल्प लेते हुए कहा कि सत्य व निष्ठा के साथ हम शपथ लेते हैं कि आज से शराब न पियेंगे और न पीने किसी को पीने देंगे, क्योंकि शराब से कई प्रकार की बीमारियां होती है और सामाजिक संरचना बिगड़ती है. मौके पर अवर निरीक्षक आरएन राम सहित सभी पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन