मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन इंदिरा स्कूल में कल से

Published at :05 Apr 2016 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन इंदिरा स्कूल में कल से

बक्सर : बक्सर जिले में मैट्रिक के परीक्षार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन एमपी हाइस्कूल और इंदिरा हाइस्कूल में किया जायेगा, जिसमें परीक्षकों का चयन कर लिया गया है और 70 से 75 फीसदी परीक्षकों ने अपना योगदान भी दे दिया है. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि एमपी […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिले में मैट्रिक के परीक्षार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन एमपी हाइस्कूल और इंदिरा हाइस्कूल में किया जायेगा, जिसमें परीक्षकों का चयन कर लिया गया है और 70 से 75 फीसदी परीक्षकों ने अपना योगदान भी दे दिया है. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि एमपी हाइस्कूल में 271 परीक्षकों का चयन किया गया है और यहां पर कॉपियों का मूल्यांकन 8 अप्रैल से शुरू होगा.

यहां केंद्र पर 13 सीसी टीवी कैमरे लगाये गये हैं तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जैमर भी लगाया है. वहीं दूसरी ओर इंदिरा हाइस्कूल में करीब 400 परीक्षक शामिल होंगे, जिसमें 75 फीसदी परीक्षकों ने योगदान कर लिया है. यहां कॉपियों की जांच 6 अप्रैल से शुरू हो जायेगी. यहां भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11 सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाये गये हैं. यहां के सभी परीक्षक पांच अप्रैल तक निश्चित रूप से योगदान कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन