उम्रकैद की सजा काटनेवाला जंगी सिंह ने दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

पीएमसीएच से इलाज के बाद हाल ही में लौटा था बक्सर 31 मार्च को कराया गया था आरा में मानसिक रोग का इलाज बक्सर : बक्सर जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैमूर जिला का वृद्ध कैदी 70 वर्षीय जंगी सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. कुछ दिनों पूर्व इसी […]
विज्ञापन
पीएमसीएच से इलाज के बाद हाल ही में लौटा था बक्सर
31 मार्च को कराया गया था आरा में मानसिक रोग का इलाज
बक्सर : बक्सर जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैमूर जिला का वृद्ध कैदी 70 वर्षीय जंगी सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. कुछ दिनों पूर्व इसी कैदी ने चाकू से अपनी गरदन रेत ली थी, जिसके कारण लंबे समय तक पीएमसीएच में जेल प्रशासन द्वारा इलाज करानी पड़ी थी. चार दिन पहले ही उसे वापस बक्सर जेल में लाया गया था. 70 वर्षीय जंगी सिंह भभुआ के मोकरी गांव का रहनेवाला था और सात साल से बक्सर जेल में रह कर आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.
जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि जंगी सिंह की मानसिक हालत अच्छी नहीं थी और वह बराबर परेशान रहता था. 31 मार्च को उसे आरा में ले जाकर मानसिक चिकित्सक से इलाज भी कराया गया था. बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण उसने खुद की रस्सी से गले में फांद कर फांसी लगा ली. जेल प्रशासन ने देर रात ही उसके गांव और परिवार के लोगों को सूचना भेज दी, जिसके बाद उसके शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




