दूसरे दिन भी शराबियों को नहीं मिल सकी शराब

Published at :03 Apr 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी शराबियों को नहीं मिल सकी शराब

हनुमान फाटक की दुकान को लेकर हिंदू-मुसलमानों ने जताया विरोध जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य बेवरेज काॅरपोरेशन द्वारा खोले जानेवाली 10 शराब की दुकानों का आलम यह है कि दूसरे दिन भी शराबियों को एक छटाक शराब नहीं मिली और शराबी दुकानों की खाक छानते रहे. वहीं, शराबियों […]

विज्ञापन

हनुमान फाटक की दुकान को लेकर हिंदू-मुसलमानों ने जताया विरोध

जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन
बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य बेवरेज काॅरपोरेशन द्वारा खोले जानेवाली 10 शराब की दुकानों का आलम यह है कि दूसरे दिन भी शराबियों को एक छटाक शराब नहीं मिली और शराबी दुकानों की खाक छानते रहे. वहीं, शराबियों को शराब न मिलने से विभाग परेशान रहा और औपचारिकताएं पूरी करने में दिन भर लगा रहा. जानकारी के अनुसार जिन दुकानों में शराब की दुकान खोली जानीं हैं, वहां पूरी व्यवस्था भी नहीं हो पायी है और न ही शराब का उठाव करके वहां लाया गया है.
जिसके कारण शराबियों को दिन भर दुकान का चक्कर लगाना पड़ा. जानकारी के अनुसार शराब की दुकान हनुमान फाटक, बस स्टैंड समेत कई इलाकों में खोली जानी है, मगर दूसरे दिन भी लुंज-पुंज की व्यवस्था के कारण शराबियों को शराब नहीं मिल सकी. हनुमान फाटक स्थित शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है. वहां के रहनेवाले हिंदू और मुसलमान दोनों ने शराब दुकान का जबर्दस्त विरोध किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया.
क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि हनुमान फाटक के वार्ड नंबर 25 में प्राचीन हनुमान मंदिर है और ऐतिहासिक साही मसजिद है तथा थोड़ी दूर पर जुल्फजल मसजिद भी है. इसके सटे शराब की नयी दुकान खोली जा रही है. वहीं पास में ही स्कूल भी है, जिसमें छात्र-छात्राएं पढ़ती हैं. हनुमान मंदिर में शाम की आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुटती हैं. जिन्हें शराब दुकान खुलने से परेशानी होगी. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हनुमान फाटक की दुकान को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की है ताकि हिंदू मुसलमानों को परेशानी न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन