आठ अप्रैल से शुरू 15 को हवनादि, 16 को पारण पंचमी तिथि की हानि होने से आठ दिनों की नवरात्र

Published at :29 Mar 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
आठ अप्रैल से शुरू  15 को हवनादि, 16 को पारण पंचमी तिथि की हानि होने से आठ दिनों की नवरात्र

चइता गीतों से खेत-खलिहान गुलजार नव वर्ष माने को लेकर उत्साहित हैं लोग बक्सर : चैत्र मास के आगमन के साथ ही नव वर्ष संवत्सर मनाने को ले कर जिलावासियों में उत्साह का माहौल बनने लगा है. एक तो प्रभु श्री राम के जन्म की खुशी. वहीं, दूसरे घर में नये फसल के आने की […]

विज्ञापन

चइता गीतों से खेत-खलिहान गुलजार

नव वर्ष माने को लेकर उत्साहित हैं लोग
बक्सर : चैत्र मास के आगमन के साथ ही नव वर्ष संवत्सर मनाने को ले कर जिलावासियों में उत्साह का माहौल बनने लगा है. एक तो प्रभु श्री राम के जन्म की खुशी. वहीं, दूसरे घर में नये फसल के आने की खुशी के साथ-साथ वासंतिक नवरात्रि में देवी के नवस्वरूपों की अराधना को ले शक्तिपीठों पर जाने की तैयारियों में लोग अभी से जुट गये हैं. चैत्र मास की प्रथम वासंतिक नवरात्रि आठ अप्रैल से शुरू हो रहा है.
घर की साफ-सफाई के साथ-साथ देवी मंदिरों की साफ सफाई के काम में श्रद्वालु व्यस्त होने लगे हैं. वहीं, किसान अपने-अपने खेतों में पक कर तैयार फसलों की कटाई-मड़ाई में दिन भर की व्यस्तता के बाद शाम ढलते ही चैत्र मास का स्वागत परंपरागत लोक वाद्वयंत्रों पर चइता गीत गा कर कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन