फ्री में शराब नहीं दी तो सेल्समैन को पीटा

Published at :07 Mar 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
फ्री में शराब नहीं दी तो सेल्समैन को पीटा

बदमाशों ने की दुकान पर फायरिंग बरात में आये थे लोग, दो फरार पकड़े गये एक युवक को पुलिस ने भेजा जेल घटना स्थल से एक बाइक भी पुलिस को मिली बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोधास में शराब दुकान पर शराब लेकर पैसे नहीं देने और फिर मारपीट कर शराब दुकान के सेल्समैन […]

विज्ञापन

बदमाशों ने की दुकान पर फायरिंग

बरात में आये थे लोग, दो फरार
पकड़े गये एक युवक को पुलिस ने भेजा जेल
घटना स्थल से एक बाइक भी पुलिस को मिली
बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोधास में शराब दुकान पर शराब लेकर पैसे नहीं देने और फिर मारपीट कर शराब दुकान के सेल्समैन को जख्मी कर देने और फायरिंग करते हुए फरार हो जानेवाले तीन नशे में धुत्त युवकों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है. इनके दो साथी भागने में सफल हो गये.पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त कर ली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लोधास में बरात आयी
थी और बरात में लोग शामिल थे. गिरफ्तार भवन डिहरा के रवींद्र प्रताप उर्फ मोना सिंह अपने दो साथियों मुन्ना सिंह और राज बिंदर सिंह के साथ बरात से निकल कर लोधास में शराब दुकान पर शराब खरीदने चले गया और बंद दुकान को खुलवा कर शराब खरीदी, जब दुकानदार पैसे की मांग की, तो ये लोग सेल्समैन सुनील कुमार गुप्ता के साथ मारपीट किये. बात बिगड़ने पर रवींद्र प्रताप ने अवैध देसी कट्टे से फायरिंग कर दी.
गोली हालांकि दुकानदार को नहीं लगी, मगर क्षेत्र में दहशत फैल गया और ग्रामीण वहां जुट गये.मौके पर पुलिस पहुंच गयी और रवींद्र प्रताप को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इनके दो साथी भाग निकलने में सफल हो गये. इस संबंध में शराब दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता ने इटाढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन