महाशिवरात्रि आज. जिले के शिवालय सज-धज कर तैयार

Published at :07 Mar 2016 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज. जिले के शिवालय सज-धज कर तैयार

आज सिर्फ हर-हर माहादेव ज्योति चौक और खलासी मुहल्ले से निकलेगी भगवान शिव की बरात शहरवासियों को बरातियों का है बेसब्री से इंतजार बक्सर : महाशिवरात्रि को लेकर शहर में जहां शिवालयों को सजाया जा रहा है और उसे अंतिम रूप देने के लिए पुजारी लगे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ महाशिवरात्रि के मौके पर […]

विज्ञापन

आज सिर्फ हर-हर माहादेव

ज्योति चौक और खलासी मुहल्ले से निकलेगी भगवान शिव की बरात
शहरवासियों को बरातियों का है बेसब्री से इंतजार
बक्सर : महाशिवरात्रि को लेकर शहर में जहां शिवालयों को सजाया जा रहा है और उसे अंतिम रूप देने के लिए पुजारी लगे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ महाशिवरात्रि के मौके पर निकलनेवाली बरात को लेकर भी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. शहरवासियों को शिव की बरात, शिव की शादी और फिर कलेवा के भोज का बेसब्री से इंतजार है. सात मार्च को होनेवाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर घर-घर में महिलाएं भी जो व्रत रखती हैं वे फल-फूल खरीदने और तैयारियों में जुट गयीं हैं.
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
बाजार में फलों के दाम में भी चौगुना इजाफा हो गया है. गाजर, मिश्रीकंद, बैर, भांग, धतूरा के साथ फूल-मालाओं की जबरदस्त बिक्री हो रही है.बाजार में महाशिवरात्रि को लेकर ज्यादातर महिला भक्त ही दिख रही हैं.
शहर में महाशिवरात्रि को लेकर ज्योति प्रकाश चौक स्थित शिव विवाह महोत्सव का आयोजन करनेवाली ग्राम सुधार समिति कोइरपुरवा की ओर से तैयारियां चल रही हैं, जिसमें व्यवस्थापक गुंजन कुमार तथा दारा सिंह व अजय मुखिया लगे हैं. 12 ऊंट, तीन हाथियों के साथ ब्रह्मा, विष्णु, महेश के साथ हनुमान जी, नारद जी, शेषनाथ एवं पांच राक्षसों की झांकी की तैयारी है, जो 10 ट्रैक्टरों पर शहर में भ्रमण करेगी.
ज्योति प्रकाश चौक से स्टेशन, खलासी मुहल्ला, सिंडिकेट, माखनभोग, पीपी रोड होते हुए गौरीशंकर मंदिर तक बरात जायेगी और शादी कर पार्वती जी को लेकर लौटेगी. गौरीशंकर मंदिर सोहनीपट्टी में शादी की तैयारी है़ ज्ञात हो कि ग्राम सुधार समिति में 80 वर्षीय शिव वचन सिंह ने वर्षों पहले इस बरात की शुरुआत करायी थी.वहीं, दूसरी तरफ खलासी मुहल्ले में भी व्यवस्थापक हीरामन तथा अन्य सहयोगियों के द्वारा शिव बरात और झांकी निकालने की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. बक्सर वासियों को इन दोनों झांकियों के दर्शन का बेसब्री से इंतजार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन