संत रविदास के आदर्शों को अपनाएं युवा : मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में झांकियों के साथ निकाला गया जुलूस बक्सर : संत रविदास की जयंती पर नया बाजार स्थित गुरु रविदास आश्रम में जहां जयंती समारोह का आयोजन किया गया. वहीं, मौके पर एक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें कई झांकियां बनायी गयीं थीं. मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि […]
विज्ञापन
शहर में झांकियों के साथ निकाला गया जुलूस
बक्सर : संत रविदास की जयंती पर नया बाजार स्थित गुरु रविदास आश्रम में जहां जयंती समारोह का आयोजन किया गया. वहीं, मौके पर एक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें कई झांकियां बनायी गयीं थीं. मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि रविदास के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. 15वीं शताब्दी में जब सामाजिक विद्वेष और रुढ़िवादिता चरम पर थी, तब गुरु रविदास ने समाज को जोड़ने और नयी दिशा देने का काम किया था.
रविवार को आयोजित झांकी सह जुलूस में रविदास बाबा साहेब अांबेडकर,सामाजिक क्रांति के जनक ज्योति बा फूले, विद्या की जननी सावित्री बाई फूले एवं सम्राट अशोक की झांकियां निकाली गयी थीं. यह झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर फिर रविदास आश्रम में जाकर समाप्त हो गयीं, जहां अमृतवाणी प्रवचन, भाषण एवं लोकगीत प्रतियोगिता देर शाम तक चली. कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपचंद्र दास ने की और संचालन अरुण कुमार अजय ने किया.
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल्प और दलित अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष कपिलेश्वर राम ने भी संत रविदास के आदर्शों को अपनाने की बात समाज के लोगों से की. मौके पर सचिव जगदीप राम, बजरंग बली राम, सोमारू राम, डॉ अनीमानंद, प्राचार्य राम वचन राम आदि ने भागीदारी निभायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




