पल्सर बाइक से थे अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

तिलक में मिली बाइक को अपराधियों ने लूटा बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भभुवर के पास हथियार दिखा कर एक बाइक को शुक्रवार की रात अपराधियों ने लूट लिया और रात के अंधेरे में लुटेरे भाग निकले. पुलिस के अनुसार सोहनीपट्टी बक्सर के रहनेवाले सोमेश्वर यादव को तीन-चार दिन पहले तिलक में दहेज के […]
विज्ञापन
तिलक में मिली बाइक को अपराधियों ने लूटा
बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भभुवर के पास हथियार दिखा कर एक बाइक को शुक्रवार की रात अपराधियों ने लूट लिया और रात के अंधेरे में लुटेरे भाग निकले. पुलिस के अनुसार सोहनीपट्टी बक्सर के रहनेवाले सोमेश्वर यादव को तीन-चार दिन पहले तिलक में दहेज के रूप में नयी हीरोहोंडा ग्लैमर बाइक मिली थी.
बाइक से वे अपने घर से अटांव जा रहा था, तभी देर शाम पल्सर पर सवार चार-पांच अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर बाइक को लूट लिया. इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि बाइक लुटेरों ने नयी गाड़ी देख कर घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




