कर बढ़ाये जाने के विरोध में स्वर्णकारों ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

बंद रखीं दुकानें, आज जलायेंगे वित्त मंत्री का पुतला बक्सर : अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर यमुना चौक पर धरना दिया. यह धरना सात मार्च तक जारी रहेगा. यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव दिलीप वर्मा और अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लगाये […]
विज्ञापन
बंद रखीं दुकानें, आज जलायेंगे वित्त मंत्री का पुतला
बक्सर : अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर यमुना चौक पर धरना दिया. यह धरना सात मार्च तक जारी रहेगा. यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव दिलीप वर्मा और अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लगाये गये शुल्क के विरोध में स्वर्णकार समाज आंदोलित है और छह मार्च को वित्त मंत्री का पुतला दहन किया जायेगा. धरना में जिला महासचिव मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष बेचू वर्मा, राम मनोहर लोहिया,नेतलाल वर्मा, नन्हक वर्मा आदि शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




