जनता दरबार में भूमि विवाद व दाखिल खारिज समेत 95 मामलों का निष्पादन

बक्सर : जनता दरबार में गुरुवार को 95 मामलों का निष्पादन किया गया. डीएम रमण कुमार ने सभी अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाया और मामले की त्वरित सुनवाई की. जनता दरबार में सर्वाधिक नौ मामले बक्सर एसडीओ से जुड़े आये. जबकि डुमरांव एसडीओ के सात मामले जनता दरबार में लेकर फरियादी पहुंचे थे, […]
बक्सर : जनता दरबार में गुरुवार को 95 मामलों का निष्पादन किया गया. डीएम रमण कुमार ने सभी अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाया और मामले की त्वरित सुनवाई की. जनता दरबार में सर्वाधिक नौ मामले बक्सर एसडीओ से जुड़े आये. जबकि डुमरांव एसडीओ के सात मामले जनता दरबार में लेकर फरियादी पहुंचे थे,
जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन कर दिया. इन मामलों में सर्वाधिक मामले जमीन विवाद और दाखिल खारिज के आये. साथ ही भू-अर्जन से जुड़े सात मामले बक्सर के आये और डीसीएलआर बक्सर और डुमरांव के दो-दो मामले जनता दरबार में आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




