जलजमाव से महामारी फैलने की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

देवढ़ियां गांव के वार्ड नंबर सात के लोग जी रहे बदहाली के जिंदगी राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के देवढ़ियां गांव के वार्ड नं0 7 में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलजमाव हो गया है़. पानी जमा होने के कारण उससे दुर्गंध निकलने लगा है. दुर्गंध के कारण यहां आस-पास में रहनेवाले लोगों को […]
विज्ञापन
देवढ़ियां गांव के वार्ड नंबर सात के लोग जी रहे बदहाली के जिंदगी
राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के देवढ़ियां गांव के वार्ड नं0 7 में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलजमाव हो गया है़. पानी जमा होने के कारण उससे दुर्गंध निकलने लगा है. दुर्गंध के कारण यहां आस-पास में रहनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में गांव के ग्रामीण खखनु लोहार, अरुण कमकर, संजय कमकर, कमलेश सिंह, अंगद सिंह, जगनारायण सिंह, अरबिंद कोइरी, अवधेश सिंह आदि ने बताया कि पंचायतीराज व्यवस्था के इतने दिनों के बाद भी आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है. इस गंभीर समस्या के कारण इस मुहल्ले के लोगों के घर का पानी नाली में ही जमा रहता है.
नाली का पानी भर जाने के बाद आने-जानेवाले रास्ते जलमग्न हो गये हैं. इस समस्या के कारण जहां लोेगों को खुली हवा में सांस लेना दुर्भर हो गया है, वहीं आने-जाने में भी काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि अब तो बीमारी का डर सताने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




