संविधान का अतिक्रमण बरदाश्त नहीं : कुमार नयन

लोकतंत्र बनाम तानाशाही पर वाद-विवाद व सेमिनार आयोजित बक्सर : बक्सर के बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने लोकतंत्र बनाम तानाशाही विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता व सेमिनार आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता छात्र नेता राजेश कुमार शर्मा ने की व मंच संचालन विमल सिंह यादव ने किया. साहित्यकार कुमार नयन ने कहा कि भारत में […]
लोकतंत्र बनाम तानाशाही पर वाद-विवाद व सेमिनार आयोजित
बक्सर : बक्सर के बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने लोकतंत्र बनाम तानाशाही विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता व सेमिनार आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता छात्र नेता राजेश कुमार शर्मा ने की व मंच संचालन विमल सिंह यादव ने किया. साहित्यकार कुमार नयन ने कहा कि भारत में शासन का आधार संविधान है और न की कोई राजनीति दल. ऐसे में संविधान से ही सारा कामकाज चलता है.
संविधान का अतिक्रमण किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा.वहीं, साहित्यकार डॉ दीपक राय ने कहा कि कोई भी पार्टी केयर टेकर के रूप में सत्ता संभालती है न कि मालिक की तरह. उन्होंने कहा कि संविधान का अगर अतिक्रमण हुआ है, तो भारत की जनता उसे उखाड़ फेकेगी. राजद छात्र नेता रामाशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार में बौद्धिक बोध का अभाव है और भारत की विविधता को केंद्र सरकार समझ नहीं पा रही है.
वहीं, कांग्रेस के डॉ सत्येंद्र ओझा ने जेएनयू मामले में चल रही कार्रवाई की भर्त्सना की. कार्यक्रम के अंत में उत्तम कुमार और लखी जायसवाल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और धन्यवाद ज्ञापन भी किया. कार्यक्रम में वामपंथी छात्र संगठन के छात्र नेता शामिल थे.
रामायण सर्किट के लिए डीएम ने पर्यटन विभाग को भेजा ब्योरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




