अधिवक्ता प्रेम प्रकाश को भेजा गया बनारस

Published at :29 Nov 2015 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता प्रेम प्रकाश को भेजा गया बनारस

बक्सर : शुक्रवार को गोली से घायल अधिवक्ता प्रेम प्रकाश को ग्लोबल विश्वामित्र अस्पताल से गंभीर हालत में शनिवार को बनारस रेफर कर दिया गया. इनके सांस की नली में गोली फंसी होने के कारण इनका ब्लड प्रेशर और श्वसन क्रिया बुरी तरह बाधित हो रही थी. अधिवक्ता प्रेम प्रकाश को बनारस के बीके ग्लोबल […]

विज्ञापन

बक्सर : शुक्रवार को गोली से घायल अधिवक्ता प्रेम प्रकाश को ग्लोबल विश्वामित्र अस्पताल से गंभीर हालत में शनिवार को बनारस रेफर कर दिया गया. इनके सांस की नली में गोली फंसी होने के कारण इनका ब्लड प्रेशर और श्वसन क्रिया बुरी तरह बाधित हो रही थी. अधिवक्ता प्रेम प्रकाश को बनारस के बीके ग्लोबल अस्पताल पहडि़या में न्यूरो विभाग में विशेषज्ञ की सलाह के लिए भेजा गया है.

अधिवक्ता के साथ विश्वामित्र अस्पताल के डॉ बीके सिंह भी साथ गये हैं. पुलिस इस मामले में आरोपियों के पिता सुजीत कुमार श्रीवास्तव को शनिवार को हिरासत में ले लिया है. क्योंकि गोली चलानेवाला उसके बेटे फरार हो चुके हैं और खुद सुजीत कुमार श्रीवास्तव को भी अधिवक्ता की पत्नी ने नामजद आरोपित लोगों में शामिल कर रखा है.

इस संंबंध में ग्लोबल विश्वामित्र अस्पताल के चिकित्सक डॉ बीके सिंह ने बताया कि अधिवक्ता प्रेम प्रकाश की स्थिति गंभीर बनी है, मगर चिकित्सक उनको बचाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रहे हैं. गोली को अब तक निकाला नहीं जा सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन