प्रसिद्ध पंचकोसी परिक्रमा कल से

बक्सर : बक्सर अति प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक ऐतिहासिक एवं ऋषियों की तपोस्थली रही है. जहां साल में कई धार्मिक मेले का आयोजन होता है. खानपान आधारित प्रसिद्ध पंचकोसी यात्रा की शुुरुआत इस वर्ष 30 नवंबर से हो रहा है, जो चार दिसंबर 15 तक चलेगा. मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान राम अयोध्या से आकर […]
बक्सर : बक्सर अति प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक ऐतिहासिक एवं ऋषियों की तपोस्थली रही है. जहां साल में कई धार्मिक मेले का आयोजन होता है. खानपान आधारित प्रसिद्ध पंचकोसी यात्रा की शुुरुआत इस वर्ष 30 नवंबर से हो रहा है, जो चार दिसंबर 15 तक चलेगा. मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान राम अयोध्या से आकर बक्सर के ऋषियों के साथ पंचकोसी परिक्रमा किये थे,
उसी समय से यह परंपरा आज तक कायम है, जो प्रतिवर्ष अगहन मास में मनाया जाता है. पंचकोसी यात्रा 30 नवंबर को रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के साथ शुरू होकर पांच ऋषियों के आश्रम पर अलग-अलग पकवान रूपी प्रसाद ग्रहण करते हुए चार दिसंबर को लिट्टी-चोखा खाने के साथ समाप्त हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




