सूबे में शराबबंदी के निर्णय का लोगों ने किया स्वागत

बक्सर : मद्य निषेध दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी की घोषणा कर समाज को शकून पहुंचानेवाला खबर दी. इस घोषणा को सुनते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी. लोगों ने एक सूर में कहा कि अब गरीबों के बिखरते सपने व घर की महिलाएं शराब के […]
बक्सर : मद्य निषेध दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी की घोषणा कर समाज को शकून पहुंचानेवाला खबर दी. इस घोषणा को सुनते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी. लोगों ने एक सूर में कहा कि अब गरीबों के बिखरते सपने व घर की महिलाएं शराब के कारण नहीं जलील होंगी.
गुरुवार को मद्य निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाते हुए लोगों से अपील की कि संकल्प लें कि हम कभी शराब नहीं पियेंगे. बता दें कि चुनाव पूर्व महिलाओं ने शराब को लेकर काफी प्रदर्शन व हंगामा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




