जिले के विकास के लिए ऋण देना जरूरी

बक्सर : गुरुवार को स्थानीय नगर भवन में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के महाप्रबंधक केके उपाध्याय, क्षेत्रीय अधिकारी उमेश्वर सिंह, जीविका के डीपीएम अरुण कुमार, बैंक के डीसीओ शिवनंदन सहाय,क्रेडिट मैनेजर अभिषेक कुमार और मुख्य शाखा प्रबंधक उदय शंकर प्रसाद अंबस्ठ ने […]
बक्सर : गुरुवार को स्थानीय नगर भवन में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के महाप्रबंधक केके उपाध्याय, क्षेत्रीय अधिकारी उमेश्वर सिंह, जीविका के डीपीएम अरुण कुमार, बैंक के डीसीओ शिवनंदन सहाय,क्रेडिट मैनेजर अभिषेक कुमार और मुख्य शाखा प्रबंधक उदय शंकर प्रसाद अंबस्ठ ने संयुक्त किया.
शिविर में जिले के सभी शाखा प्रबंधक व डीसीओ कार्यालय के विकास कुमार, मो.आसिफ जफर एवं कृष्णा कन्हैया उपस्थित थे. शिविर के माध्यम से 2669 लोगों में कुल 15 करोड सात लाख रुपये का ऋण लाभुकों में वितरित किया गया. शिविर में जीविका ,पीडीएस डीलर्स, डेयरी, मुद्रा, जेएलजी के अंतर्गत ऋण का वितरण हुआ. केके उपाध्याय ने कहा कि बैंक से मिलनेवाले लाभ से लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जाता है, ताकि जिले का विकास में मजबूती लायी जा सके. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शाखा प्रबंधकों को ट्रॉफी प्रदान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




