वाहन पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Published at :27 Nov 2015 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन पलटा, बाल-बाल बचा चालक

डुमरांव़ : बुधवार की रात माडल थाना के समीप स्टेट हाइवे पर स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार पलट गयी. कार का चालक हादसे में बाल-बाल बच गया. वहीं, राहगीरों ने बताया कि वाहनचालक नशे में धुत था़ कार इतनी तेज थी कि अगर भीड़-भाड़ का इलाका रहता, तो बड़ा हादसा हो […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : बुधवार की रात माडल थाना के समीप स्टेट हाइवे पर स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार पलट गयी. कार का चालक हादसे में बाल-बाल बच गया. वहीं, राहगीरों ने बताया कि वाहनचालक नशे में धुत था़ कार इतनी तेज थी कि अगर भीड़-भाड़ का इलाका रहता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, वाहनचालक गाड़ी को छोड़ फरार हो गया. पुलिस चालक की तलाश में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार कार रोहतास इलाके का बतायी जा रही, जो बारात लेकर शहर में आयी थी. हालांकि पुलिस को संदेह है कि इस वाहन में दो-तीन लोग सवार थे, जो शराब के नशे में थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन