बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Published at :20 Nov 2015 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

दावथ (बिक्रमगंज) : गुरुवार की दोपहर बाद बाइक सवारों को एक बस ने टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गये. बिक्रमगंज-डुमरांव पथ पर दावथ के पंच मंदिर टोले के पास रोड के किनारे बाइक खड़ी कर बात कर रहे युवकों को कोआथ से सासाराम जाने वाली सिंह नामक बस में […]

विज्ञापन

दावथ (बिक्रमगंज) : गुरुवार की दोपहर बाद बाइक सवारों को एक बस ने टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गये. बिक्रमगंज-डुमरांव पथ पर दावथ के पंच मंदिर टोले के पास रोड के किनारे बाइक खड़ी कर बात कर रहे युवकों को कोआथ से सासाराम जाने वाली सिंह नामक बस में टक्कर मार दी.

इससे दोनों युवक जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी राघो डिहरा निवासी उमेश साह को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बिक्रमगंज के करुणा हॉस्पिटल में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरे घायल युवक को चिकित्सकों ने बनारस रेफर कर दिया है.

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को घेर लिया व सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ रितेश कुमार व थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. पुलिस ने बस को कब्जा में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन