रामरेखा घाट पर लगा कूड़े का अंबार

Published at :20 Nov 2015 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
रामरेखा घाट पर लगा कूड़े का अंबार

बक्सर : छठ पर्व के मौके पर शहर और घाटों पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के जुटने के कारण पूरे शहर में चारों ओर गंदगी फैल गयी है. गंगा घाटों पर भी जगह-जगह गंदगी और कचरा जमा हो गया है. केले के छिलके, हवन के बाद जमा होनेवाले राख तथा […]

विज्ञापन

बक्सर : छठ पर्व के मौके पर शहर और घाटों पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के जुटने के कारण पूरे शहर में चारों ओर गंदगी फैल गयी है. गंगा घाटों पर भी जगह-जगह गंदगी और कचरा जमा हो गया है.

केले के छिलके, हवन के बाद जमा होनेवाले राख तथा अन्य कचरों से घाटों पर गंदगी पसर गयी है. गंदगी के कारण घाटों पर हुई सफाई बेअसर दिख रही है. बाजार में भी खाद्य सामग्रियों की बिक्री से कई तरह की गंदगी जगह-जगह जमा हो गयी है. नगर पर्षद की ओर से छुट्टियों के कारण गुरुवार को सफाई करनेवाले मजदूर काम पर लौटे,

जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर शहर की सफाई करायी गयी. मगर कुछ हिस्सों में ही शहर में सफाई हो सकी. रामरेखा घाट के समीप विवाह मंडप के समीप जहां कूड़े का अंबार नजर आया. वहीं, हाइस्कूल रोड पर भी कचरा नजर आया. केले के छिलके, अनारस के पत्ते, मूली के पत्ते, सेव की पेटियों के पुआल समेत अन्य फलों के पेटियों के कचरे इधर-उधर फेंका हुआ है.

कहते हैं पदाधिकारी
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि छठ पर्व की समाप्ति के बाद शहर में छुट्टियों के कारण कई दिनों का कचरा जमा हो गया था, जिसे गुरुवार से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि शहर की सफाई के बाद घाटों की सफाई भी करायी जायेगी.
स्कूली बच्चों ने की छठ पर्व बाद घाटों की सफाई
डुमरांव़ निजी स्कूल के बच्चों ने छठ बाद घाटों पर बिखरी पूजन सामग्री को एकत्रित कर गुरुवार को घाटों पर सफाई की. सुधीर कुमार के नेतृत्व में शिवाजी संयुक्त विद्यार्थी शाखा के सदस्यों ने इन बच्चों के साथ सफाई अभियान में सहभागिता निभायी़ बच्चों ने कहा कि छठ पर्व के बाद घाटों पर व्रतियों द्वारा पूजन सामग्री को छोड़ कर जाने के बाद आम लोगों के नीचे पड़ रहा था, जिससे छठ मइया की भावना को लेकर सफाई का अभियान चलाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन