छठ व्रतियों के बीच बांटी गयी पूजा सामग्री

Published at :17 Nov 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
छठ व्रतियों के बीच बांटी गयी पूजा सामग्री

बक्सर : सोमवार को शहर के श्री रामचंद्र मंदिर के समीप छठ व्रतियों के बीच श्री छठपूजा समिति के द्वारा पूजा सामग्री का वितरण किया गया. वितरण कैंप का उद्घाटन विनोद कुमार केजरीवाल ने किया. कैंप में हजारों छठ व्रतियों के बीच सूप-नारियल, गागल, अनानास, सेव, संतरा, अगरबत्ती, माचिस, महवार एवं पूजा के अन्य सामग्री […]

विज्ञापन

बक्सर : सोमवार को शहर के श्री रामचंद्र मंदिर के समीप छठ व्रतियों के बीच श्री छठपूजा समिति के द्वारा पूजा सामग्री का वितरण किया गया. वितरण कैंप का उद्घाटन विनोद कुमार केजरीवाल ने किया. कैंप में हजारों छठ व्रतियों के बीच सूप-नारियल, गागल, अनानास, सेव, संतरा, अगरबत्ती, माचिस, महवार एवं पूजा के अन्य सामग्री वितरित की गयी.

पूजा समिति के सदस्य ज्योति कुमार जोशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री बांटी गयी. साथ ही उन्होंने बताया कि बक्सर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी गुप्त दान कर इस आयोजन को सफल बनाते हैं. मौके पर समिति के सदस्य बैजनाथ प्रसाद केसरी, प्रदीप कुमार पहवा, श्याम सुंदर प्रसाद, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन