धनुष यज्ञ के साथ गवर्धन पूजा का समापन

बक्सर : चार दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन मठिया मोड़ के पास धनुष यज्ञ लीला के साथ हो गया. पूज्य गुरुदेव नारायण दास भत माली के शिष्यों द्वारा आयोजित इस लीला में भागलपुर, पटना, वाराणसी और दिल्ली से ही भक्त आये थे. उनके लिए हनुमत धाम कमरपुर में व्यवस्था की गयी थी. मौके पर रामचरित […]
बक्सर : चार दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन मठिया मोड़ के पास धनुष यज्ञ लीला के साथ हो गया. पूज्य गुरुदेव नारायण दास भत माली के शिष्यों द्वारा आयोजित इस लीला में भागलपुर, पटना, वाराणसी और दिल्ली से ही भक्त आये थे. उनके लिए हनुमत धाम कमरपुर में व्यवस्था की गयी थी.
मौके पर रामचरित दास ने बताया कि इस वर्ष सीताराम विवाह महोत्सव मध्यप्रदेश के भिंड जिला अंतर्गत ददरौआ में आयोजित किया जायेगा, जो नौ दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा. इसमें देश-विदेश के संत जुटेंगे. मौके पर अनंत दास, रवि लाल, अनंत राम, नरहरि दास, धनंजय, अनिमेष, राजेश, श्याम लाल, गोपाल चतुर्वेदी, अमरेंद्र आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




