उमेदपुर में चर्तुमासीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

Published at :30 Oct 2015 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
उमेदपुर में चर्तुमासीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

ब्रह्मपुर : प्रखंड के उमेदपुर गांव में चार माह से चल रहे चर्तुमासीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत जलभरी के साथ गुरुवार से शुरू हो गया. यज्ञाध्यक्ष देवदत्त मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार के बाद यज्ञ के आचार्य चिंताहरण ओझा एवं महंत स्वामी राघव प्रपन्नाचार्य की अगुवाई में हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं हाथी, […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : प्रखंड के उमेदपुर गांव में चार माह से चल रहे चर्तुमासीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत जलभरी के साथ गुरुवार से शुरू हो गया. यज्ञाध्यक्ष देवदत्त मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार के बाद यज्ञ के आचार्य चिंताहरण ओझा एवं महंत स्वामी राघव प्रपन्नाचार्य की अगुवाई में हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं हाथी, घोड़ा एवं गाजे बाजे के साथ उमेदपुर से दो किलोमीटर पैदल चलते हुए पवित्र गोकुल जलाशय का जल भर कर यज्ञ स्थल तक पहुंचे़ यज्ञ की पूर्णाहुति तीन नवंबर मंगलवार को होगा़

जलभरी के साथ चतुर्मास यज्ञ शुरू
बक्सर. सदर प्रखंड के भभुअर स्थित चतुर्मास यज्ञ को लेकर गुरुवार को जलयात्रा जुलूस निकाला गया. जलयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में नर-नारी बैंड-बाजा के साथ जयघोष करते हुए यज्ञ स्थल से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जलभरी की. जुलूस में हाथी-घोड़े शामिल थे. यज्ञ दो नवंबर तक चलेगा. चतुर्मास यज्ञ गंगा पुत्र श्री लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में चल रहा है. सैकड़ों की संख्या में नये गेरुआ वस्त्र पहन कर श्रद्धालु कलश लेकर शामिल थे और जलभरी की. यज्ञ की पुर्णाहूति दो नवंबर को भंडारे के साथ संपन्न होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन