चुनाव तैयारी पूरी, सुरक्षा सख्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2015 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसके लिए बूथों पर तैनात होनेवाले सभी पोलिंग ऑफिसर मंगलवार की दोपहर एक बजे से ही संबंधित बूथों के लिए रवाना हो गये़ इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि […]
विज्ञापन
राजपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसके लिए बूथों पर तैनात होनेवाले सभी पोलिंग ऑफिसर मंगलवार की दोपहर एक बजे से ही संबंधित बूथों के लिए रवाना हो गये़ इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर विधानसभा के लिए बूथों पर तैनात मजिस्ट्रेटो को समय पर संबंधित गाड़ियों के साथ भेज दिया गया है़ साथ ही बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी भेज दिया गया है़
118 बूथों पर नावानगर में पड़ेंगे वोट : नावानगर. प्रखंड के एक लाख 16 हजार छह सौ 64 मतदाता बुधवार को बिहार विधानसभा में प्रत्याशी भेजने के लिए मतदान करेंगे़ इनके लिए 118 बूथ, छह सहायक बूथ तथा एक चलंत बूथ का निर्माण किया गया है़ सभी बूथों को नौ सेक्टरों में विभाजितं कर नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गयी है. हर बूथ पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. सुुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है. नावानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार, सोनवर्षा ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह, सिकरौल थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, बासुदेवा ओपी प्रभारी राजाराम पासवान द्वारा अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




