मीट मछली की दुकान बाजार से हटाने की बनी सहमति

Published at :15 Oct 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
मीट मछली की दुकान बाजार से हटाने की बनी सहमति

केसठ : प्रखंड के नया बाजार में दुकानदार एवं ग्रामीणों की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुंवर भीम सिंह ने की और संचालन सुभाष कुमार आर्य ने किया. बैठक में मुख्य रूप से बाजार में सफाई को लेकर चर्चा की गयी. बाजार को सफाई करने के लिए दुकानदारों एवं ग्रामीणों के आर्थिक […]

विज्ञापन

केसठ : प्रखंड के नया बाजार में दुकानदार एवं ग्रामीणों की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुंवर भीम सिंह ने की और संचालन सुभाष कुमार आर्य ने किया. बैठक में मुख्य रूप से बाजार में सफाई को लेकर चर्चा की गयी. बाजार को सफाई करने के लिए दुकानदारों एवं ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से दो व्यक्तियों को लगाया गया है

और बाजार में जगह-जगह कूड़ेदान लगाने को लेकर चर्चा की गयी, ताकि बाजार चकाचक दिखे. बाजार के बीच में चल रहे मीट-मछली की दुकानों को गांव के बाजार से हटा कर बाहर ले जाने की सहमति बनी.

इसके लिए गांव से बाहर मिठइया पुल के पास जगह का चयन किया गया. इसके लिए चयनित स्थान के गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने मिल कर लोगों से सहयोग राशि इकट्ठा किया और बैठक में दुकानदारों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं, अंत में समाजसेवी श्री सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में 28 अक्तूबर को निश्चित रूप से मतदान करने की अपील की.

मौके पर संतोष कुमार, धनंजय कुमार, सुनील कुमार, सुरेश प्रसाद, विनोद तिवारी, आनंद शर्मा समेत अन्य शामिल थे.22 को निकलेगा महावीरी झंडाकेसठ. दुर्गापूजा के अवसर पर महावीरी पूजा समिति के तत्वावधान में 22 अक्तूबर को महावीरी झंडा जुलूस निकाला जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दुबे उर्फ जालिम बाबा ने कहा कि जुलूस की सूचना नावानगर थाना को दे दी गयी है.

जुलूस नया बाजार, पुराना बाजार, मुख्य सड़क होते हुए निकाला जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर ग्रामीणों से संपर्क चल रहा है. मौके पर शिवशंकर यादव, कमलेश दुबे, सुमन तिवारी, वीरेंद्र पाल, सरोज ठाकुर, चंद्रकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी समेत अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन