नावानगर की घटना ने ब्रह्मपुर की घटना को ताजा कर िदया

Published at :15 Oct 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
नावानगर की घटना ने ब्रह्मपुर की घटना को ताजा कर िदया

बक्सर : नावानगर प्रखंड के रेंका गांव के चार बच्चों की डूूब कर हुई मौत ने ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर के शिव सागर तालाब में सावन की पहली सोमवारी तीन अगस्त को हुई पांच बच्चों की जल समाधि की यादें ताजी कर दी है. दोनों हादसे ऐसे हुए हैं, जिसमें प्राकृतिक के […]

विज्ञापन

बक्सर : नावानगर प्रखंड के रेंका गांव के चार बच्चों की डूूब कर हुई मौत ने ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर के शिव सागर तालाब में सावन की पहली सोमवारी तीन अगस्त को हुई पांच बच्चों की जल समाधि की यादें ताजी कर दी है. दोनों हादसे ऐसे हुए हैं, जिसमें प्राकृतिक के हाथों समाज और परिस्थितियां बौनी हो गयी है.

हाल में नगर थाना के समीप ट्रक से कुचल कर दो बच्चों की मौत की तरह इस घटना में भी आमजन को झकझोर कर रख दिया है. बता दें कि ब्रह्मपुर में तालाब के दक्षिणी छोर पर खड़ी एक बोलरो गहरे पानी में चली गयी थी. तालाब पर हजाराें की संख्या में लोग स्नान कर रहे थे, जो गाड़ी को ढुलते देख तितर-बितर हो गये.

लोग कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी गहरे पानी में चली गयी, जिसमें भोजपुर जिला के महुली गांव निवासी चुन्नु यादव का परिवार बरबाद हो गया था. इस हादसे में राधिका, आठ वर्ष ,श्रेया-छह वर्ष, अवनी चार वर्ष (तीनों चुन्नु यादव की बच्ची थीं) और कल्लु – तीन वर्ष तथा विक्की- छह वर्ष (दोनों चुन्नू यादव के भाई बुचुल यादव के लड़के थे, की मौत हो गयी थी. इस हादसे ने पूरे जनमानस को झझकोर कर रख दिया था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन